देश के प्रतिष्ठित यूट्यूबर सौरभ जोशी से लारेंस विश्नोई के नाम पर दो करोड़ की की रंगदारी मांगी गई है। सौरभ के हल्द्वानी स्थित घर पर आए अंजान पत्र में कहा गया है कि दो करोड़ रुपये नहीं दिए और कोई गलत कदम उठाया तो परिवार के किसी सदस्य की जान जा सकती है। पत्र भेजने वाले ने खुद को लारेंस विश्नोई गैंग का बताते हुए कहा है कि पांच दिन में रुपये नहीं दिए गए तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
हम दुआ करेंगे आप अच्छा फैसला लेंगे
हल्द्वानी ओलिविया कालोनी रामपुर रोड निवासी यूट्यबर सौरभ जोशी ने नैनीताल पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धमकी भरा पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है “नमस्ते श्री सौरव जोशी, मैं करन विश्नोई, लारेंस विश्नोई गैंग से हूं। यह पत्र आपको एक महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए भेजा जा रहा है। हमारे बास लारेंस बिश्नोई ने आपको हमारी गैंग को दो करोड़ रुपये नकद देने का आदेश दिया है। यदि आप नकद राशि नहीं देते है तो आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को मारने का आदेश दिया गया है। हम पांच दिन तक आपके जवाब का इंतजार करेगें। यदि आपने कोई भी जवाब नहीं दिया या फिर पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की या इस बात को अपने परिवार के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से साझा किया तो आपके परिवार से एक सदस्य कम हो जाएगा। हम आपके जवाब का इंतजार करेंगे। और दुआ करेंगे कि आप सही फैसला लें। क्योंकि एक भी गलत कदम आपके परिवार की जान ले सकता है। आपको हमसे बात करनी हो तो हम आपको हमारा इंस्टाग्राम आईडी दे रहे है। जिसे हमारी गैंग आपरेट करती है। आइडी भी दी है।
पत्र के अंत में लिखा जय महाकाल
पत्र लिखने वाले ने अपनी बात कहने के बाद आखिर में जय महाकाल लिखा है। सौरभ का कहना है कि इस धमकी से वह अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर धमकी व रंगदारी मांगने की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लारेंस विश्नोई गैंग के नाम पर कुछ समय पहले सलमान खान समेत दूसरे नामचीन लोगों को धमकी दी गई है।






1 thought on “यूट्यूबर सौरभ जोशी से मांगी दो कराेड़ की रंगदारी, लिखा-गलत कदम जान ले लेगा”