संघ प्रमुख भागवत पहुंचे चंपावत, खाने में परोसे कुमाऊनी व्यंजन

धर्म/समाज/संस्था

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार देर शाम चंपावत पहुंच गए। कुमाऊं के चार दिन के दौरे पर आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत को चंपावत में रात्रि भोजन में स्थानीय व्यंजन परोसे गए। गहत की दाल, मड़ुवे की रोटी और पालक की सब्जी खाकर काफी खुश हुए। उन्होंने स्थानीय व्यंजनों को सराहा। प्रांत सह समरसता प्रमुख चंद्र किशोर बोहरा के आवास पर भोजन का कार्यक्रम रखा गया था। संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद भागवत पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गया। अगले तीन दिन भागवत पिथौरागढ़ में रहेंगे।

पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरे भागवत

पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद संघ प्रमुख भागवत टनकपुर होते शनिवार रात करीब पौने आठ बजे चंपावत पहुंचे। उन्होंने आरएसएस के जिला और नगर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। पहली बार चंपावत पहुंचे संघ प्रमुख का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

इनकी रही मौजूदगी

इस दौरान प्रांत प्रचारक डा. शैलेंद्र, सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर, प्रांत कार्यवाहक दिनेश सेमवाल, जिला संघ चालक मोहन जोशी, नगर संघ चालक बच्ची सिंह पुजारी, जिला कार्यवाहक भुवन पांडे, नगर कार्यवाहक संजय, जिला सेवा प्रमुख हीरा बल्लभ उप्रेती, सह नगर कार्यवाहक सुरेश चौड़ाकोटी, जिला व्यवस्था प्रमुख हर्ष तड़ागी, नगर व्यवस्था प्रमुख हेमंत वर्मा आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *