पूर्व सैनिक बैठक: 70 पार वालों के लिए रेफरल प्रमाणपत्र जरूरी नहीं

धर्म/समाज/संस्था

पूर्व सैनिक संगठन की मासिक बैठक में बताया गया कि 70 वर्ष की आयु पार कर चुके पूर्व सैनिक और वीर नारियों को रेफरल प्रमाणपत्र साथ ले जाने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे पूर्व सैनिक व वीर नारी उपचार के लिए सीधे ही सूचीबद्ध अस्पताल में जा सकते हैं।

शनिवार को लोहाघाट सैनिक विश्राम गृह में अध्यक्ष कैप्टन आरएस देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 16 दिसंबर को होने वाले विजय दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों व वीर नारियों की समस्याओं पर मंथन हुआ। एसबीआई ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए जीवित प्रमाण पत्र भरने के लिए स्टाल लगाया। तय हुआ कि दिसंबर दूसरे सप्ताह में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की रैली निकाली लाएगी। स्वास्थ्य शिविर लगाने के साथ पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए स्टाल लगाए जाएंगे। जिन पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को कैंटीन सुविधा नहीं मिल रही है या चलने में असमर्थ हैं, वह अपना नाम सैनिक विश्राम गृह में लिखवा सकते हैं। बैठक में कैप्टन आरएस बोहरा, कैप्टन एनएस फर्त्याल, लाल सिंह, अमर सिंह, सीबी बिष्ट, एलएस अधिकारी, हयात सिंह, खीम सिंह, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *