संत पर महिला के प्लॉट कर कब्जे का आरोप लगा है। महिला ने प्लॉट खाली करने के लिए कहा तो संत ने जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पश्चिमी दिल्ली जनकपुरी निवासी ममता वालिया ने श्यामपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पिता राम अवतार ने देवेन्द्र सिंह तोमर निवासी ग्राम कांगड़ी से 2015 में ग्राम गाजीवाली में प्लॉट खरीदकर रजिस्ट्री कराई थी। 2021 में पिता की मृत्यु हो गई। पिछले दिनों वह अपने प्लॉट पर आई तो देखा कि स्वामी स्वतन्त्र योगी उर्फ सत्याव्रतानन्द शिष्य योगानन्द फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट पर कब्जा करने की फिराक में है। जिसकी शिकायत उसी दिन एसपी सिटी से की। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: डीएम अल्मोड़ा और सचिव शहरी विकास को अवमानना नोटिस





