टैक्सी में शराब की अवैध तस्करी, रीठा साहिब पुलिस की मिली सफलता

अपराध/दुर्घटना

रीठा साहिब थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को टैक्सी से शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी की है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरोध में अभियान चलाए हुए है। दिवाली की देर रात चेकिंग के दौरान पुराना थाना बैरियर के पास ऑल्टो से शराब बरामद की गई। टैक्सी चालक अमित नाथ गोस्वामी निवासी ग्राम मछियाड थाना रीठा साहिब के पास से 12 बोतल देसी मसालेदार शराब, पांच लीटर कच्ची बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी की है। पुलिस टीम में एसआइ तेज कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार, मुस्तफा अंसारी आदि शामिल रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *