बुधवार की सुबह-सुबह सड़क हादसे की खबर आई है। चंपावत जिले के पाटी के रीठाखाल में गागर-वालिक सड़क पर गगरचूला मंदिर के रास्ते के नजदीक एक जीप असंतुलित होकर खाई में लुढ़क गई। जीप संख्या यूके04 5247 में चालक समेत आठ यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
पाटी की एडीएम नितेश डांगर ने बताया कि सभी घायलों को पाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एक यात्री की हालत गंभीर है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के साथ बचाव व राहत कार्य किया। जीप में सवार सभी यात्री आसपास के गांवों के हैं।
राजस्व उप निरीक्षक गागर के अनुसार घायलों में नवीन बोहरा, सुरेश जोशी, बालम सिंह बिष्ट, विकास पांडे, पनी राम, रमेश राम, भैरव नाथ और एक अज्ञात शामिल हैं।





