भीमताल के पास बुधवार को हादसे का शिकार हुई रोडवेज बस में पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रहे यात्री सवार थे। राजकीय नर्सिंग कालेज पिथौरागढ़ के 20 छात्र-छात्राएं सवार थे। हादसे में तीन छात्र घायल हुए हैं, जबकि अन्य को हल्की चोट पहुंची है। सभी छात्र-छात्राएं संस्थान में जाड़ों का अवकाश घोषित होने के बाद घरों को लौट रहे थे।
पिथौरागढ़ राजकीय नर्सिंग कालेज के छात्र-छात्राएं बुधवार प्रातः पांच बजे रोडवेज स्टेशन से हल्द्वानी डिपो की बस में सवार होकर अपने घरों को रवाना हुए। भीमताल के पास आमडाली के निकट बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। नर्सिंग कालेज प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार अधिकांश छात्र-छात्राएं भीमताल, हल्द्वानी, अल्मोड़ा आदि क्षेत्रों के थे। रास्ते से अन्य यात्री में सवार होते चले गए।
मृतकों के नाम
– 48 वर्षीय गंगा धामी पत्नी खड़क सिंह, निवासी खेला धारचूला।
– 55 वर्षीय खड़क सिंह पुत्र जय सिंह निवासी खेला धारचूला।
– 58 वर्षीय सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू पुत्र ललित सिंह धर्मसत्तू निवासी ग्राम टिमटिया तेजम पिथौरागढ़।
– छह वर्षीय दक्ष पंत पुत्र विनोद पंत निवासी ग्राम सिमाइल बेरीनाग, हाल निवासी पिथौरागढ़।
घायलों के नाम
– 37 वर्षीय अभिलाषा पत्नी यशपाल सिंह, निवासी पिथौरागढ़।
– 22 वर्षीय कल्पना रावत पुत्री शंकर सिंह, निवासी रामगढ़।
– 38 वर्षीय रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय हरक सिंह, निवासी मल्लिका भीमताल वार्ड नंबर।
– 22 वर्षीय सुमन भट्ट पुत्र जगदीश चंद्र भट्ट, निवासी सीएमडी कालोनी डहरिया हल्द्वानी।
– 24 वर्षीय दीक्षा प्रकाश पुत्री कैलाश प्रकाश, निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा हल्द्वानी।
– 27 वर्षीय नेहा पंत पत्नी विनोद पंत, निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़।
– 26 वर्षीय मनीष बिष्ट पत्नी रोहित बिष्ट, निवासी मल्लिका भीमताल
– 24 वर्षीय नेहा लमगड़िया पुत्री सुखबीर सिंह, निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा।
– 25 वर्षीय दीक्षा बिष्ट पुत्री जीवन सिंह, निवासी गोरापड़ाव बरेली रोड हल्द्वानी।
– 23 वर्षीय गीतांजलि पांडे पुत्री भुवन चंद्र पांडेय, निवासी कानिया रामनगर।
– 21 वर्षीय वंशिका पुत्री चंद्र लाल, निवासी नवाबी रोड हल्द्वानी।
– 20 वर्षीय भूमिका पुत्री दिनेश, निवासी दुर्गा कालोनी धान मिल बरेली रोड हल्द्वानी।
– 21 वर्षीय भारती जोशी पुत्री प्रकाश चंद्र जोशी, निवासी हल्द्वानी।
– 34 वर्षीय यशपाल सिंह पुत्र उम्मेद सिंह, निवासी पिथौरागढ़।
– 42 वर्षीय ठाकुर सिंह पुत्र जोग सिंह, निवासी खरतौती मुनस्यारी।
– 22 वर्षीय रिया चौबे पुत्री गिरीश चौबे, निवासी पाल कालेज हल्द्वानी।
– 16 वर्षीय लकी पुत्र ठाकुर सिंह, निवासी खर्तोली मुनस्यारी।
– 40 वर्षीय गिरीश चंद्र दानी पुत्र केशव चांदनी, निवासी पूर्वी खेड़ा गौलापार (बस परिचालक)।
– 25 वर्षीय हर्षित बोनाल पुत्र धीरज सिंह बोनाल, निवासी एबीएम रोड फतेहपुर हल्द्वानी।
– 22 वर्षीय कोमल आर्य पुत्री हेमचंद्र, निवासी दमुवाढूंगा, जवाहरज्योति हल्द्वानी।
– 26 वर्षीय मनीष सिंह रावत पुत्र कैलाश सिंह रावत, निवासी हिम्मतपुर मल्ला हल्द्वानी।
– 24 वर्षीय निधि गोस्वामी पुत्री देवपुरी गोस्वामी, निवासी पनियाली, कठघरिया मुखानी हल्द्वानी
– 25 वर्षीय ममता पुत्री संजीव कुमार जोशी, निवासी बरेली रोड गौजाजाली हल्द्वानी।
– 43 वर्षीय रमेश चंद्र पांडे पुत्र स्व. हरीश चंद्र पांडे, निवासी गौलापार (बस चालक)।
– 15 वर्षीय जय पुत्र यशपाल, निवासी पिथौरागढ़।
– 24 वर्षीय अंकिता मेहरा पुत्री दीवान सिंह मेहरा, निवासी हल्द्वानी।
ये भी पढ़ें: रोडवेज बस खाई में गिरी, पति-पत्नी बच्चे समेत चार की मौत






1 thought on “हादसे वाली बस में सवार थे नर्सिंग कालेज के स्टूडेंट, देखें मृतकों -घायलों के नाम”