ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची केलाखेड़ा पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायल को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना से स्वजन में कोहराम मचा है।
रविवार रात्रि 9:20 बजे प्रतापपुर काशीपुर निवासी 30 वर्षीय अखिलेश कुमार पुत्र खेम करण केलाखेड़ा के सरकड़ी में स्थित अपने साडू राकेश के घर आया था। वापस घर लौटते समय केलाखेड़ा हाईवे पर काशीपुर से रुद्रपुर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार अखिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल लाया गया। मृतक काशीपुर में एसडीएम की गाड़ी चलाता था। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। केलाखेड़ा के एसआई मोहित कुमार ने बताया कि अखिलेश ने हेलमेट नहीं पहना था। हालांकि उसके पास हेलमेट था।





