सेमिनार में शामिल होने पहुंचे थे पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक, ढाई घंटे तक बने रहे बंधन

राजनीति शिक्षा/रोजगार

अंक पत्रों में गड़बड़ी एवं अन्य समस्याओं से नाराज लोहाघाट डिग्री कालेज के छात्रों ने पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डा. सीडी सूंठा को ढाई घंटे तक बंधक बना लिया। घटना से कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में कालेज प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद छात्र नेता माने। सोमवार को पीजी कालेज में जीआई टैग पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डा. सीडी सूंठा भी सेमिनार में शामिल थे। छात्रों को इसकी भनक लगने पर वह डा. सूंठा से मिलने पहुंच गए। सकारात्मक वार्ता न होने पर छात्रों ने चैनल गेट बंद कर उन्हें बंधक बना लिया।

जीआई टैग सेमिनार में शामिल होने पहुंचे थे डा. सूंठा
एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी ने कहा कि डा. सूंठा के कार्यकाल के दौरान कई वित्तीय अनियमिताओं के साथ वर्ष 2020 से वर्ष 2023 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की मूल मार्कशीट अब तक नहीं पहुंची है। जिससे छात्र-छात्राओं के कैरियर में दिक्कतें आ रही हैं। कालेज प्रशासन के अलावा विश्वविद्यालय से अंक पत्रों में गलतियों के सुधार की मांग करने के बाद भी सुधार नहीं हुआ है। प्राचार्य डा. संगीता गुप्ता के लिखित आश्वासन के बाद छात्रों ने पूर्व शिक्षा निदेशक को रिहा किया। जिसके बाद वह सेमीनार में शामिल हुए। यहां छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक, राहुल बिष्ट, मनीष बिष्ट, पंकज जोशी, नीरज सक्टा आदि शामिल रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *