नवाबी रोड नहीं अटल मार्ग कहें.. सीएम धामी ने विभिन्न स्थानों के नाम बदले

राजनीति

हल्द्वानी की नवाबी रोड अब अटल मार्ग के नाम से जानी जाएगी। इसी तरह उधम सिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी को कौशल्यापुरी नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 31 मार्च के दिन ईद-इल-फितर के मौके पर महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए जनपद हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन जन भावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप किया जा रहा है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें। प्रदेश सरकार के फैसले पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *