बैंकिंग सेवाओं में योगदान देंगी स्वयं सहायता समूह की बैंक सखी

शिक्षा/रोजगार

एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) चंपावत की ओर से आयोजित बैंक सखी का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर जर्नादन चिल्कोटी ने बैंकिंग कार्यप्रणाली, एप से लेनदेन करने, डिजिटल लेनदेन का महत्व आदि के बारे में बताया। ग्रामीण वित्त समन्वयक चंद्रशेखर भट्ट ने समूह व बैंक सखी की कार्यप्रणाली व सीएससी के जिला समन्वयक जसवंत सिंह ने बैंकिंग इंटरनेट प्रणाली बताई। समापन पर निदेशक प्रांशु मैठानी ने कहा अर्जित ज्ञान को आत्मसात करें। सफल उद्यमी बनकर परिवार का आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रेरित किया। बैंकिंग योजनाओं व साइबर अपराध से बचने, सामाजिक सुरक्षा व समय प्रबंधन की जानकारी दी। यहां आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद्र, विजय लडवाल राजेश पंत, महेंद्र पटवा, छवि पांडेय, अमर नाथ आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *