वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 116 से जुर्माना वसूला; आठ वाहन सीज

अपराध/दुर्घटना

पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। चंपावत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्टंट बाजी करने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को पुलिस ने ऐसे 116 वाहन चालकों का चालना काटा। आठ वाहनों को सीज करने के साथ 17 का कोर्ट चालान किया गया। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एसपी अजय गणपति ने सभी थाना प्रभारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार और रविवार को यातायात उप निरीक्षक ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में दिनभर चेकिंग अभियान चलाया। स्टंट बाजी करने वाले बाइकर्स और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई की। वाहन सीज करने के साथ कोर्ट चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों से 2150 रुपये का जुर्माना वसूला।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *