रोडवेज बस पर फायरिंग करने के दो आरेापी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व स्कूटी बरामद

अपराध/दुर्घटना

ओवरटेक को लेकर यूपी रोडवेज बस के चालक को जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद दाेनों को जेल भेज दिया गया। दो अन्य लोगों की तलाश जारी है।
ऊधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि शनिवार दोपहर बरेली डिपो की बस यूपी-77-एएन-2873 रुद्रपुर से काशीपुर की ओर जा रही थी। काशीपुर हाइवे पर तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी सवार चार युवकों ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। बस चालक सतीश यादव ने ओवरटेक नहीं करने दिया। इससे भड़के युवकों ने चलते बस के चालक पर फायर कर दिए। घटना में चालक बाल बाल बचा। गोली बस में लग गई। पुलिस ने रुद्रपुर के साथ बिलासपुर यूपी थाना क्षेत्र में जगह जगह लगे सीसीटीवी खंगाले तो बाइक और स्कूटी सवार चार युवक कैद मिले। मामले में पुलिस ने प्रियांशु बाठला, प्रथम पाल, अक्षय सागर व हर्षदीप सिंह की संलिप्तता पाई। पुलिस ने आदर्श कालोनी निवासी प्रियांशु बाठला और हाल रायल रेजीडेंस बगवाड़ा रुद्रपुर निवासी प्रथम पाल को गिरफ्तार कर लिया।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *