फोटो स्टूडियो बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक पंतनगर बड़ी मार्केट में दुकान चलाता था। मटकोटा ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
मंगलवार शाम पंत विश्वविद्यालय के बड़ी मार्केट में केबी स्टूडियो के मालिक 38 साल के निखिल गुप्ता पुत्र घनश्याम गुप्ता दुकान बंद कर रमपुरा घर जा रहे थे। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनके सिर पर गहरी चोट आई। वहां से गुजर रहे लोगों ने निखिल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निखिल के परिवार में मां पत्नी सहित एक बेटी है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।





