हल्द्वानी में पढ़े थे पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, निधन पर शोक

धर्म/समाज/संस्था शिक्षा/रोजगार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का गुरुवार देर शाम निधन हो गया। कुशल अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह विदेश मंत्री रहने के साथ 10 वर्ष तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन के बाद देश के प्रति योगदान न लिए हर कोई उन्हें याद कर रहा है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी के छात्र रहे हैं। उन्होंने एक फरवरी 1944 से 23 जून 1945 तक हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज से नौवीं और 10वीं की पढ़ाई की।
हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीके पंत ने बताया कि मनमोहन सिंह के अलावा कई और भी नामी हस्तियां इस विद्यालय के छात्र रहे हैं। इसी शहर के एक आईआरएस अशोक पांडे इस समय इंदौर में सेवा दे रहे हैं। हल्द्वानी शहर के नामी चिकित्सकों में डॉ. जेएस खुराना, डॉ. मनोज जोशी, डॉ. संजय पंत, डॉ. पुनीत अग्रवाल भी एमबी इंटर कालेज के प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं। इनके अलावा शहर के कई प्रमुख व्यवसायी भी इस विद्यालय में अध्ययन कर चुके हैं। हल्द्वानी से शिक्षा लेने वाले मनमोहन सिंह को देश सदैव याद रखेगा।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *