Video:ओवरटेक करना पड़ा भारी, स्कूटी चालक और चार कार सवार घायल

धर्म/समाज/संस्था
हादसे के बाद मौके पर जमा पुलिस। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत से लगे मानेश्वर के पास स्कूटी सवार की बोलेरो से टक्कर हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूटी सवार कैंटर को ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ने की जल्दी में था। तभी आगे से आ रही बोलेरो से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक ब्रेक लगाने से कार सवार यात्री भी चोटिल हुए हैं। घायल लोहाघाट के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार रविवार को दोपहर बाद मानेश्वर के पास स्कूटी सवार 39 वर्षीय ललित मुरारी कैंटर को ओवरटेक कर रहे थे। सामने से आ रही बोलेरो कार से टक्कर हो गई। टक्कर से स्कूटी सवार बुरी तरह घायल हो गए। बोलेरो सवार 47 वर्षीय हेम पाठक, 45 वर्षीय कमला पाठक, 42 वर्षीय ललित पाठक के अलावा बोलेरो कार चालक 38 वर्षीय सतीश चंद भी चोटिल हुए हैं। घायलों को चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमएस डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी घायलों की हालात स्थिर है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *