पुलिस ने 23.60 लाख रुपये की आनलाइन ठगी करने वाले आरोपित को बिहार से गिरफ्तार किया है। दो की तलाश जारी है। पिछले दिनों ठग ने सीमेंट की थोक सप्लाई करने के नाम पर ठेकेदार दलीप सिंह अधिकारी निवासी हथरंगिया, लोहाघाट से ठगी की थी। संबंधित यूपीआइ व नोडल बैंक से संपर्क करने पर तीन नाम सामने आए। तीनों की गिरफ्तारी के लिए एसएसआइ हरीश पुरी के नेतृत्व में टीम बिहार गई। पुलिस ने 21 वर्षीय विकास राउत, निवासी ग्राम छोर, थाना वारिसलीगंज, बिहार को गिरफ्तार किया है। दूसरे अभियुक्त राजेश रंजन व मुख्य अभियुक्त 24 वर्षीय धर्मेंद्र महतो, निवासी ग्राम छोर, थाना वारिसलीगंज, बिहार की तलाश जारी है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, रितेश बोहरा, कांस्टेबल पवन कुमार, सूरज कुमार, गिरीश भट्ट शामिल रहे।





