चार माह से लंबे इंतजार के बाद चंपावत जिला अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग (gynecologist) विशेषज्ञ की तैनाती होने जा रही है। डीजी हेल्थ तारा आर्या ने नैनीताल जिला अस्पताल में तैनात डा. ममता सौंतियाल को चंपावत में नवीन तैनाती देने का आदेश दिया है। डा. मतता 15 दिन के भीतर चंपावत में कार्यभार संभालेंगी।
चंपावत जिला अस्पताल में जुलाई से gynecologist नहीं हैं। जुलाई में एक महिला की मौत के बाद विभाग की निंद्रा टूटी और 25 जुलाई को डीजी ने अल्मोड़ा, नैनीताल व ऊधम सिंह नगर जिलों के पांच अस्पतालों में कार्यरत नौ स्त्री रोग विशेषज्ञों को 10-10 दिन के रोस्टर पर चंपावत में सेवा देने का आदेश जारी किया। 27 जुलाई से शुरू रोस्टर 24 अक्टूबर को समाप्त हो गया।
24 अक्टूबर को समाप्त हो गया था रोस्टर
जिला अस्पताल में 25 अक्टूबर से gynecologist नहीं है। विशेषज्ञ डाक्टरों के अभाव में गर्भवतियों व प्रसूताओं को रेफर करना पड़ रहा है। लोहाघाट व टनकपुर उप जिला अस्पताल में भी gynecologist नहीं होने से जिला अस्पताल पर निर्भरता बढ़ जाती है। जिला अस्पताल को विशेषज्ञ डाक्टर मिलने से लोहाघाट, बाराकोट, पाटी ब्लाक की महिलाओं को भी जिले में सुविधा मिल सकेंगी।
एक अन्य डाक्टर के लिए भी प्रयासरत: सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवेश चौहान का कहना है कि जिला अस्पताल में एक gynecologist को भेजने का आदेश जारी हुआ है। डा. ममता जल्द कार्यभार ग्रहण कर लेंगी। एक अन्य gynecologist के लिए भी प्रयास किए जो रहे हैं। दो डाक्टर मिलने से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो जाएंगी।





