शिकायतकर्ता को साथ लेकर होगी घपले की जांच

अपराध/दुर्घटना

सीमांत चंपावत जिले में सिंचाई योजना के तहत हुए निर्माण कार्यों में घपले की शिकायत हुई है। विभागीय स्तर पर अब इसकी जांच शिकायतकर्ता की मौजूदगी में होगी। लोहाघाट लघु सिंचाई के सहायक अभियंता ने शिकायतकर्ता हरीश शर्मा को लिखा है कि 11 व 12 नवंबर को संयुक्त निरीक्षण व मापन कार्य किया जाएगा। तय अवधि में स्वयं या अपने प्रतिनिधि को कार्यस्थल पर उपस्थित होने को कहा है। सार्वजनिक सिंचाई योजना घटगढ़ बैरक, सुर्की, समराखेत आदि योजनाओं की जांच की जाएगी। शिकायतकर्ता ने कहा था कि कार्यदायी संस्था ने सिंचाई योजना में नियमों का उल्लंघन किया है। नियमानुसार काम नहीं हुआ है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *