कुनबे के साथ हाईवे पार कर रहा गजराज ट्रेन से टकराया, पोस्टमार्टम के बाद अंत्येष्टि

अपराध/दुर्घटना

हाईवे पार कर दूसरी ओर जाने का प्रयास करता हाथी रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में हाथी की मौत हो गई। घटना लालकुआं क्षेत्र के टांडा रेंज में हुई है। मृतक हाथी की उम्र आठ वर्ष की है। सोमवार रात 10:30 बजे तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज से हाथियों का झुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर बिंदुखत्ता की ओर जा रहा था। इसी दौरान काठगोदाम से जा रही आगरा फोर्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। जिससे वन महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर गोला रेंज के एसडीओ अनिल जोशी, वन क्षेत्राधिकारी चंदन अधिकारी चिकित्सकों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने हाथी का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे जला दिया।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *