थम नहीं रहा अवैध खनन, एसडीएम ने सीज किए आठ वाहन, ₹3.85 लाख का चालान

अपराध/दुर्घटना

अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। चंपावत जिले के चूका व चल्थी क्षेत्र से ओवरलोडिंग कर आरबीएम की चोरी कर रहे डंपर वाहनों पर प्रशासन और परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात संयुक्त टीम ने टनकपुर के ककराली गेट पर चेकिंग के दौरान 20 से अधिक ओवरलोड वाहनों का चालान काटा। आठ वाहनों को सीज किया गया है।
एसडीएम आकाश जोशी व एआरटीओ सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग व ककरालीगेट बैरियर के पास औचक निरीक्षण किया। चल्थी से ओवरलोड खनन सामग्री लेकर आ रहे डंपरों पर ताबड़तोड़ काईवाई की। चेकिंग की जानकारी मिलते ही कई चालकों ने ओवरलोड वाहन रास्ते में ही खड़े कर दिए गए। कार्रवाई से खनन तस्करों में खलबली मच गई। एसडीएम जोशी ने बताया कि चल्थी और चूका क्षेत्र से आरबीएम की ओवरलोडिंग की शिकायत लगातार मिल रही है। 20 वाहनों का चालान कर 3.85 लाख रुपये अर्थदंड वसूला गया। आठ डंपर सीज किए गए हैं। टीम में एसआई आनंद, पटवारी ललित कुमार, वीरेंद्र नेगी आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: कुमाऊं में ट्रक से भिड़ी कार, दो लोगों की मौत

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *