ढाई माह पहले लापता युवती के मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसएसपी से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

न्यायालय

नैनीताल हाई कोर्ट ने ढाई माह पहले लापता युवती की तलाश में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। लापता युवती के भाई ने हाई कोर्ट में बाद दायर पर पुलिस पर मामले को हल्के में लेने का आरोप लगाया है।
अवकाशकालीन न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ ने एसएसपी देहरादून को अब तक पुलिस की ओर से इस मामले में 23 जनवरी तक शपथपत्र के साथ विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई उसी दिन होगी। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि युवती की तलाश को पुलिस कार्य कर रही है।

पड़ोसी करता था परेशान
बनखंडी ऋषिकेश निवासी सोनू राजभर ने याचिका दायर कर कहा है कि उसकी बहन सुनैना 27 अक्टूबर 2024 को गायब हो गयी थी। ऋषिकेश थाने में शिकायत की। पुलिस ने कहा कि आपकी बहन की उम्र 18 वर्ष से अधिक है, इसलिए आप खुद ढूंढ लो। एसएसपी से शिकायत करने के बाद 29 नवंबर 2024 को गुमशुदगी हुई। अब तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि उसकी बहन को पड़ोस में रहने वाला समीर परेशान करता था।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *