नगर निकाय चुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए स्टार प्रचारक सीएम पुष्कर धामी शनिवार को पिथौरागढ़, चंपावत व अल्मोड़ा जिलों में जनसंपर्क के साथ पांच कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार सुबह 9:10 बजे दून जीटीसी हेलीपैड से उड़ान भरने के बाद 10:30 बजे सीएम नैनी सैनी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। 11 बजे पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:20 बजे जीआइसी हेलीपैड लोहाघाट पहुंचेंगे। यहां भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा के समर्थन में गांधी चौक से बस स्टेशन तक जनसंपर्क करेंगे। अपराह्न 1:45 बजे सीएम चंपावत पहुंचेंगे। कुछ आरक्षित समय के बाद चंपावत पालिका से भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडेय के समर्थन में जीआइसी चौक से बस स्टेशन तक रोड शो करने के बाद जनसभा करेंगे। अपराह्न 3:15 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर अल्मोड़ा रैमजे इंटर कालेज पहुंचेंगे। 3:40 बजे रैमजे में जनसभा होगी। शाम पांच बजे वापस टनकपुर स्टेशन स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। टनकपुर में भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार के पक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।





