प्रेमा ने भाजपा की मजबूती, ममता ने पति के कार्य आगे बढ़ाने को मांगा समर्थन

राजनीति

नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया। प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने और उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। चंपावत नगर पालिका सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही प्रेमा पांडेय भाजपा को मजबूत करने के लिए समर्थन मांग रही हैं, जबकि निर्दलीय ममता वर्मा पति विजय वर्मा के कामों को आगे बढ़ाने के लिए वोट देने की अपील कर रही हैं। विजय वर्मा निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रहे हैं। मंगलवार को प्रेमा पांडेय ने बालेश्वर, नागनाथ वार्ड के ज्ञालीसेरान, सैनिक कालोनी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। जनता के साथ संवाद करते हुए कहा कि चंपावत नगर पालिका को आदर्श बनाने के लिए भाजपा को जीत दिलाना जरूरी है। क्षेत्रीय जनता के साथ बैठक कर समस्याओं का निराकरण कराने के प्रयास की बात कही। निवर्तमान प्रमुख विनीता फर्त्याल, रेखा देवी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, प्रकाश नाथ, पुष्पा ओझा, पारस महर, मनोज अमखोलिया प्रचार में साथ रहे।

ममता कर रहीं मार्मिक अपील
निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रही हैं। मंगलवार को ममता ने समर्थकों के साथ सेलाखोला, रोपा क्षेत्र में पहुंचकर जनसंपर्क किया। ममता ने गैस सिलिंडर चुनाव निशान के पर्चे बांटे। कहा कि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने विकास कार्याें की शुरुआत की है। वह अपने पति के कामों को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। यहां अल्का वर्मा, मंजू देवी, अंकित खर्कवाल, हेमंत वर्मा, विपिन खर्कवाल, मोहित सिंह, रोहित तड़ागी, निक्की साह, प्रकाश खर्कवाल, प्रमोद बडेला, मोहित सिंह, रामू पालीवाल, राजेश जोशी, दीक्षित भट्ट, बसंत जोशी, गोलू गंगोला आदि शामिल रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *