भारत के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर ऋषिकेश पहुंचे हैं। दोनों ही परमार्थ निकेतन पहुंचीं। डा. अंजलि तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर ने परमार्थ निकेतन के संचालक स्वामी चिदानंद सरस्वती के दर्शन किए। चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। बाद में सभी गंगा आरती में शामिल हुए। अंजलि तेंदुलकर व सारा तेंदुलकर के साथ कुछ अन्य करीबी भी शामिल रहे। बाद में सभी ने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। भव्य व दिव्य आयोजन की वीडियो भी वायरल हो रही हैं। अंजलि व सारा सामूहिक रूप से आरती कर रही हैं। आश्रम के शिष्य माता की आरती गा रहे हैं। आप भी देखें वीडियो..





