डीएवी स्कूल हल्द्वानी में बुधवार दो अप्रैल 2025 को नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में वैदिक विधि विधान से हवन किया गया। आचार्य ने मंत्रोच्चारण के बीच हवन संपन्न कराया। दिन को खास बनाने के लिए विद्यालय को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया था। प्रधानाचार्य अमित जोशी ने कहा कि प्राचीन समय में गुरुकुल में पढ़ाई होती थी। तब शिक्षक ऋषि मुनियों के सान्निध्य में वैदिक माहौल में शिक्षा दीक्षा प्राप्त करते थे। हवन, यज्ञ आदि से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे बच्चे प्राचीन संस्कृति से भी जुड़ाव महसूस करते हैं। प्रधानाचार्य ने सभी प्रवेशित बच्चों को जीवन में सफल होने व आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।






