माता के धाम में बिजली चोरी, तीन उपभोक्ताओं पर मुकदमा

अपराध/दुर्घटना

मां पूर्णागिरि धाम में बिजली चोरी करते हुए ऊर्जा निगम ने तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा लिया। एसडीओ ने तीनों के विरूद्ध मामला पंजीकृत कराया है। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ऊर्जा निगम समय-समय पर छापामार कार्रवाई करता है, लेकिन बिजली चोरी के मामले बंद नहीं हो रहे हैं। बुधवार को ऊर्जा निगम के एसडीओ मयंक भट्ट ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते 17 फरवरी को जेई नरेंद्र श्रीवास्तव, लाइन मैन राजू और तौहीद के साथ उनकी टीम ने पूर्णागिरि में छापेमारी की। इस दौरान राकेश कुमार, लक्ष्मी देवी और कैलाश चंद्र को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। एसडीओ ने बताया कि तीनों के विरुद्ध टनकपुर थाने में मामला पंजीकृत कराया गया है। प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि उर्जा निगम की शिकायत पर तीनों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *