ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला होमगार्ड सड़क हादसे में घायल हो गई। स्कूटी सवार होमगार्ड टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाघाट पाटन पुल के नजदीक पिकअप से टकरा गए। आमने आमने की टक्कर में महिला होमगार्ड गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। प्राथमिक इलाज के बाद एक होमगार्ड को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शनिवार शाम होमगार्ड जवान पूजा कालाकोटी और अनीता ड्यूटी के बाद अपने घर पाटन की ओर जा रही थीं। पाटन पुल के समीप स्कूटी एकाएक विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से जा टकराई। स्थानीय लोगों ओर पुलिस ने दोनों जवानों को लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया। डॉ. बीना ने बताया कि पूजा के सिर और हाथ में काफी चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि दूसरी घायल कर्मी अनीता को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।






1 thought on “ड्यूटी से लौट रही दो महिला होमगार्ड हादसे में घायल, एक जिला अस्पताल में भर्ती”