निकाय चुनाव की बेला नजदीक है। ओबीसी आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है। आरक्षण तय होते ही किसी भी समय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। ऐसे में चुनाव लड़ने की महत्वाकांक्षा रखने वालों की सक्रियता बढ़ गई है।
भाजपा समर्थित निवर्तमान सभासद नंद सिंह तड़ागी व मोहन भट्ट ने चंपावत नगरपालिका ईओ पर कांग्रेस का एजेंट होने का आरोप लगाया है। सीएम के नाम भेजे ज्ञापन में कहा है कि ईओ अशोक कुमार वर्मा मनमाने तरीके से विकास कार्य करा रहे हैं। आपदा में क्षतिग्रस्त योजनाओं को नजरंदाज किया जा रहा है। चहेतों के कामों को योजना में शामिल किया जा रहा है। भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेने की मांग की गई है। मामले की शिकायत विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल से भी शिकायत की गई है। ईओ वर्मा ने बताया कि उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों के आधार पर ही कार्य किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में कुल्फी जमाने वाली सर्दी, दो जिलों में शून्य से नीचे पहुंच पारा





