नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन निर्वाचन विभाग के साथ राजनीतिक दलों ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने नगर निगम, नगर पालिका, और नगर पंचायत के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी की ओर से चुनाव प्रभारी के नाम का ऐलान किया गया है।
नगर निगम की बात करें तो देहरादून के लिए कुलदीप कुमार, ऋषिकेश के लिए दान सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार के लिए ज्योति प्रसाद, रुड़की के लिए रवी मोहन अग्रवाल, पौड़ी के लिए रमेश गढ़िया, कोटद्वार के लिए राकेश गिरी, पिथौरागढ़ के लिए गोविंद पिलख्वाल, अल्मोड़ा के लिए प्रदीप बिष्ट, नैनीताल के लिए मनोज पाल, काशीपुर के लिए तरुण बंसल, रुद्रपुर के लिए दीपक मेहरा चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं।
नगर पालिकाओं में कुमाऊं की बात करें तो चंपावत जिले के चंपावत नगर पालिका के लिए नवीन भट्ट टनकपुर के लिए नेत्रपाल मौर्य लोहाघाट के लिए शंकर पांडे को चुनाव प्रभारी बनाया है नैनीताल के लिए कमलनयन जोशी रामनगर के लिए प्रदीप जनौटी, भवाली के लिए सचिन शाह, भीमताल के लिए महेंद्र सिंह नेगी, कालाढूंगी के लिए देवेंद्र ढैला को जिम्मेदारी मिली है।










