भूकंप के डोला उत्तराखंड और आधा यूपी, तीव्रता व केंद्र जानें

मौसम

शनिवार तड़के भूकंप के झटकों से धरती डोल गई। तड़के 3:59:03 बजे आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.8 मेग्नीट्यूड रही। भूकंप के झटकों को उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में महसूस किया गया। पिथौरागढ़, बागेश्वर चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर में कई लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया।

भूकंप का केंद्र हरिद्वार से 342 किमी दूर उत्तरी नेपाल के सुंथराली एयरपोर्ट कोटबड़ा के पास धरली से 10 किमी की गहराई में था। भूकंप का असर उत्तर प्रदेश के सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी से लेकर लखनऊ, अयोध्या तक रहा। कुमाऊं में फिलहाल कहीं से कोई नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप जिस समय आया तब अधिकतर लोग सोए हुए थे। भूकंप के झटको से कई लोगों की नींद खुल गई और दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *