डाक्टरों ने देखी अनशनकारियों की नब्ज, ब्लड प्रेशर कम होने पर जताई चिंता

धर्म/समाज/संस्था

पाटी विकासखंड के दुबड़ सहकारी समिति में हुई लाखों की वित्तीय अनियमितता की एसआइटी जांच, किसानों से ऋण बकाया हटाने व फसल बीमा का लाभ देने की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। गुरुवार को पांचवें दिन आमरण अनशन जारी रहा। हयात सिंह बोहरा, त्रिलोचन सकलानी, जयराम और घनश्याम भट्ट अनशन पर बैठे हैं। आंदोलन स्थल पर डा. अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में रुबीना बानो, कविता, कमला मिश्रा ने अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जयराम व घनश्याम भट्ट का रक्तचाप कम मिला। उत्तराखंड किसान संगठन के संयोजक नरेंद्र उत्तराखंडी उर्फ हरीश शर्मा ने किसानों की उपेक्षा करने और सरकार के स्तर से अनसुनी होने का आरोप लगाया। यहां मनोज भट्ट, चेत सिंह बोहरा, खिलानंद जोशी, हर सिंह, टीकाराम जोशी, खष्टी बल्लभ सकलानी, हरीश सकलानी, नवीन भट्ट, भुवन मिश्रा, बाली राम, चनी देवी, हेम भट्ट, केशव दत्त भट्ट, चूड़ामणि भट्ट, दुर्गा दत्त मिश्रा ने धरना दिया।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *