निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस भी अब प्रत्याशी घोषणा करने लगी है। कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। दूसरी सूची में 15 नगर पालिका परिषद और 12 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा वाली चंपावत नगर पालिका के लिए कांग्रेस ने पार्टी जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की पत्नी नीमा कठायत को प्रत्याशी बनाया है। लोहाघाट नगर पालिका के लिए गिरधर सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। बनबसा से वीरेंद्र कुमार होंगे कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है चंपावत जिले की टनकपुर नगर पालिका के लिए अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने शनिवार देर रात प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की।






