लंबे इंतजार के बाद प्रत्याशी तय किया, नामांकन को मतदाता सूची देखी नाम नहीं

राजनीति

पहले प्रत्याशी के चयन में कांग्रेस मुश्किल स्थिति में है। लंबे इंतजार के बाद प्रत्याशी तय किया तो नामांकन कराने के लिए मतदाता सूची तलाशी उसमें प्रत्याशी का नाम ही नहीं है। मामला लोहाघाट नगर पालिका का है। अब पार्टी यहां उम्मीदवार बदलने जा रही है।
कांग्रेस की प्रत्याशियों की 29 दिसंबर को घोषित प्रत्याशियों की सूची में चंपावत जिले के लोहाघाट नगर पालिका के लिए वरिष्ठ नेता कचहरी वार्ड क्षेत्र में रहने वाले गिरधर सिंह अधिकारी को उम्मीदवार बनाया। उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था। इस कारण अब पार्टी के सामने अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है। आननफानन में नए नाम को तय किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत का कहना है कि घोषित प्रत्याशी का नाम नहीं होने पर अब पार्टी नए दावेदार को टिकट देगी। संभावना है कि गिरधर अधिकारी के बेटे रंजीत सिंह अधिकारी को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *