नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। चंपावत जिले की लोहाघाट नगर पालिका सीट के लिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपना प्रत्याशी तय नहीं किया है। इससे पहले ही नामांकन की बिक्री शुरू हो गई है। शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन चार दावेदारों ने नामांकन खरीदकर दावेदारों के साथ दोनों राजनीतिक दलों के खेमे में चिंता बढ़ा दी हॅै। लोहाघाट में नगरपालिका अध्यक्ष के लिए राजेंद्र पुनेठा, विपिन पुनेठा, भूपाल सिंह मेहता व गिरधर सिंह अधिकारी ने नामांकन पत्र खरीदा है। आरओ नितेश डांगर ने बताया कि पहले दिन किसी ने भी नामांकन जमा नहीं किया। भाजपा से प्रमुख दावेदार माने जा रहे निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली टिकट का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो अनारक्षित सीट होने से सुभाष बगौली का नाम पहले नंबर पर बताया जा रहा है। वहीं , लोहाघाट पालिका की सात वार्डों के लिए 17 दावेदारों ने 25 नामांकन पत्र खरीदे।





