अशासकीय विद्यालय: कुंदन दोबारा जिलाध्यक्ष, विपिन को मंत्री की जिम्मेदारी

राजनीति

अशासकीय स्कूलों के उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की चंपावत जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया। कुंदन सिंह महर को एक बार फिर से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। विपिन चंद्र बिष्ट को जिला मंत्री बनाया गया है।

पौड़ी जिला उपाध्यक्ष अजय बिष्ट व ऊधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष डा. अजय शंकर कौशिक की देखरेख राजकीय हाईस्कूल मुड़ियानी में हुए निर्विरोध चुनाव में गिरीश पंत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरिता पांडे महिला उपाध्यक्ष, माया ढेक कोषाध्यक्ष, चंद्रशेखर पांडे संगठन मंत्री, डा. यशवंत सिंह बोरा मीडिया प्रभारी, नवीन मेहरा उप मंत्री, ललित कांडपाल व हरीश चंद्र संरक्षक बनाए गए। इससे पहले अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मेजर स्वतंत्र मिश्रा ने अशासकीय विद्यालयों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की। प्रधानाचार्य प्रकाश सिंह कार्की, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कुंदन सिंह महर अधिवेशन का शुभारंभ किया। अधिवेशन में गोल्डन कार्ड, एनपीएस कटौती, विद्यालयों में अध्यापकों और संसाधनों की कमी पर चर्चा हुई। अशासकीय विद्यालयों के साथ होते सौतेले व्यवहार को बंद करने और छात्र संख्या बढ़ने पर जोर दिया गया।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *