नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी होते ही दावेदार सामने आने लगे हैं। चंपावत नगर पालिका के आठ वार्डों के लिए भाजपा से 14 दावेदार सामने आए हैं। बालेश्वर वार्ड के लिए किसी ने भी दावेदारी नहीं की है।
चंपावत के गोरलचौड़ वार्ड से पांच दावेदार सामने आए हैं। गौरलचौड़ वह वार्ड है जिसमें नगर पालिका परिषद आता है। यहां से भाजयुमो के जिला मंत्री विकास गिरी के अलावा रोहित बिष्ट, आनंद अधिकारी, मनदीप ढेक, प्रकाश नाथ के नामों की चर्चा है। संगठन में जिला मंत्री होने से विकास गिरी पार्टी गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। युवाओं में उनकी पकड़ अच्छी मानी जाती है। देखता है कि प्रदेश संगठन किसे टिकट देता है। हालांकि सभी दावेदार खुद के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। गोरलचौड़ वार्ड को इस बार अनारक्षित रखा गया है।




