नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने नगर निकायों के अध्यक्ष के साथी वार्ड सभासद और पार्षदों के लिए आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। चंपावत जिले की चार नगर निकायों में 36 वार्ड हैं। सर्वाधिक 11 वार्ड टनकपुर नगरपालिका में हैं। चंपावत नगरपालिका में नौ और लोहाघाट नगरपालिका व बनबसा नगर पंचायत में सात-सात वार्ड हैं। जिले में 17 वार्डों को आरक्षित किया गया है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही संभावित दावेदारों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव लड़ने-लड़ाने को लेकर रणनीति बनने लगी है।
—–
वार्डों में आरक्षण की स्थिति
नगरपालिका चंपावत
वार्ड – आरक्षण
नागनाथ- एससी महिला
बालेश्वर – ओबीसी महिला
तल्ली मादली महिला
मल्ली मादली- महिला
भैरवा – अनारक्षित
छतार – अनारक्षित
कनलगांव – अनारक्षित
जूप – अनारक्षित
गोरलचौड़ – अनारक्षित
——–
नगरपालिका टनकपुर
कर्मचारी कालोनी-एससी महिला
घसियारा मंडी-ओबीसी महिला
न्यू टाउन- ओबीसी महिला
रेलवे क्षेत्र- ओबीसी
वर्मा लाइन-ओबीसी
बड़ा बाजार-महिला
पुरानी तहसील क्षेत्र-अनारक्षित
मस्जिद क्षेत्र-अनारक्षित
लाल इमली पड़ाव-अनारक्षित
कार्की फार्म-अनारक्षित
विष्णु पूरी ज्ञानखेड़ा-अनारक्षित
——
नगरपालिका लोहाघाट
सार्कीटोला – एससी महिला
ऋषेश्वर – ओबीसी महिला
लोहावती – महिला
बजरंगबली – अनारक्षित
ठाडाढूंगा – अनारक्षित
मीनाबाजार – अनारक्षित
कचहरी वार्ड – अनारक्षित
——-
नगर पंचायत बनबसा
नईबस्ती – एससी महिला
धर्मशाला वार्ड – ओबीसी
मीना बाजार – ओबीसी महिला
पूर्णागिरी वार्ड – महिला
इंद्रा कालोनी – अनारक्षित
चंद वार्ड – अनारक्षित
मुख्य बाजार – अनारक्षित




