रोडवेज बस खाई में गिरी, पति-पत्नी बच्चे समेत चार की मौत

अपराध/दुर्घटना

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी लौट रही उत्तराखंड रोडवेज बस भीमताल के आमडाली के पास बुधवार को गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में पति-पत्नी और बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। बस में 30 यात्री सवार थे। उत्तराखंड रोडवेज की बस हल्द्वानी डिपो की है। रोज सुबह 7.30 बजे पिथौरागढ़ को निकलने वाली बस दूसरी सुबह हल्द्वानी के लिए वापसी करती है। Bhimtal Bus Accident


मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताया
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा ‘भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।’ प्रदेश सरकार ने हादसे में मरने वालों को 10 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख रुपए देने की घोषणा की है।

हादसे में 26 यात्री घायल, तीन गंभीर
दुर्घटना में चार यात्रियों की मृत्यु हो गई। 26 यात्री गंभीर व सामान्य रूप से घायल हुए हैं। 23 घायलों का डा. सुशीला तिवारी अस्पताल व तीन घायलों को निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों में छह पिथौरागढ़ नर्सिंग कालेज की छात्राएं हैं।

बीते माह हादसे में गई थी 36 जान
पिछले माह ही अल्मोड़ा में बस हादसा हुआ था।नजिसमें 36 बस सवार लोगों की मौत हो गई थीं। दो लोगों की बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बस में कुल 55 लोग सवार थे।

दूसरी बस बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी लौट रही बस दूसरी बस को बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गई। दूसरी बस हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रही थी। चारों यात्रियों की मौत मौके पर ही हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें:हादसे वाली बस में सवार थे नर्सिंग कालेज के स्टूडेंट, देखें मृतकों व घायलों की सूची

Tagged

1 thought on “रोडवेज बस खाई में गिरी, पति-पत्नी बच्चे समेत चार की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *