समाज की समृद्धि में महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षा महत्वपूर्ण, डीएवी में हुआ जयंती समारोह

डीएवी विद्यालय हल्द्वानी के प्रांगण में आर्य समाज के संस्थापक और महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।प्रधानाचार्य अमित जोशी ने महर्षि […]

Continue Reading

खुद को बताया बैंक अधिकारी, ‘जीवन प्रमाणपत्र’ अपडेट करने के बहाने 9.83 लाख ठगे

साइबर ठगी से मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। खुद को बैंक अधिकारी बताकर बुजुर्ग से 9.83 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है।ठगों ने पीड़ित के फोन पर एपीके फाइल डाउनलोड करवाई। फिर खाते से चार बार ट्रांजैक्शन कर लाखों रुपए उड़ा‌ लिए। हल्द्वानी बड़ी मुखानी जज फार्म निवासी पीड़ित ने बताया […]

Continue Reading

डीएवी के राष्ट्रीय खेलों में दिखी “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की झलक, हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने जीते पदक

डीएवी प्रबंधन कर्ता समिति नई दिल्ली की ओर से आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स संपन्न हो गए। छह से 12 जनवरी 2026 तक हुए खेल हरिद्वार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और नोएडा के विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित हुए।स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त होने के कारण यहां के विजेताओं को उच्च […]

Continue Reading

युवा संसद में गूंजा आपदा व पेपर लीक का मामला, महापौर बोले-संसद में खुली चर्चा जरूरी

राष्ट्रीय अखंडता व प्रभुता को दृढ़ बनाने तथा आलोचनात्मक सोच, सहयोगात्मक समस्या समाधान के उद्देश्य से डीएवी स्कूल हल्द्वानी में युवा संसद आयोजित की गई। कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने सांसदों की तरह वेशभूषा धारण कर हिंदी, बंगाली और हिंदी में शपथ ली। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को समाहित करने वाले 10 […]

Continue Reading

ढाबे की आड़ में चरस तस्करी, लमगड़ा निवासी ललित पांडे से मिली 2.5 किलाे चरस

चरस की खेती खूब फल-फूल रही है। अल्मोड़ा जिले की लमगड़ा थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने 2.5 किलो चरस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। लमगड़ा रोड स्थित जय जागेश्वर मिष्ठान भंडार के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आरोपित को धर दबोचा। आरोपित ढाबा चलाता है। थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक […]

Continue Reading

पुलिस ने पकड़ी गांजे से भरी स्विफ्ट कार, तस्कर नहीं चढ़ा हत्थे

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत भतरौजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक कार में 54 किलो गांजा बरामद किया है। हालांकि तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस टीम ने रामनगर रोड स्थित पीलीकोटी के पास चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार डीएल05 सीएफ 9911 को रुकने का इशारा किया। चालक कार को तेज […]

Continue Reading

डीएवी हल्द्वानी में हुई मिनी मैराथन, एकता-सेवा और पर्यावरण सुरक्षा को दौड़े विद्यार्थी

डीएवी हल्द्वानी में “रन फॉर डीएवी” मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स द्वारा देश के 930 स्कूलों में इसका आयोजन किया जा रहा है। हल्द्वानी में कक्षा तीन से 12 तक के 213 बच्चों ने दौड़ में दमखम दिखाया। दौड़ का उद्देश्य विश्व शांति, सद्भावना, एकता, सेवा, पानी की बचत, पेड़ों की सुरक्षा […]

Continue Reading

बुनकरी को पहचान दिलाने का सम्मान: प्रशिक्षक व डिजाइनर लक्ष्मण गैलाकोटी को उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार, सीएम ने सौंपा ₹1 लाख का चेक

बुनकरी के क्षेत्र में काम करते हुए महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भरता की राह दिखाने वाले लक्ष्मण सिंह गैलाकोटी को उत्तराखंड राज्य शिल्प रत्न पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के उद्योग निदेशालय की ओर से 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर देहरादून में आयोजित समारोह में […]

Continue Reading

डीएवी के विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुति, अतिथि ने कहा-बुजुर्ग अनुभव व ज्ञान का स्रोत होने के साथ परंपराओं के संवाहक

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में “दादा-दादी, नाना-नानी दिवस” (Grandparents Day) का हृदयस्पर्शी आयोजन किया गया। भावनात्मक कार्यक्रम में बच्चों ने अपने जीवन के स्तंभ अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी को समर्पित नृत्य, गीत, नाटिका व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उनका अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने […]

Continue Reading

महिलाओं ने सीखी बुनाई की बारीकी, स्वरोजगार कर होंगी आत्मनिर्भर

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत विकासखंड धौलादेवी के आरतोला में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए आयोजित 15 दिवसीय बुनाई प्रशिक्षण का समापन हो गया। ग्राम पंचायत खोला व कोटलीगूंठ से चयनित समूह की 15 महिलाओं ने बुनाई की बारीकी सीखी। प्रशिक्षक रैना जोशी ने बुनाई से जुड़ी हर जानकारी दी। खंड […]

Continue Reading

सीएलएफ के बोर्ड सदस्य पढ़ेंगे सुशासन और नैतिकता का पाठ

ग्रामोत्थान परियोजना के तहत गठित संकुल स्तरीय फेडरेशन (सीएलएफ) पदाधिकारियों के लिए धौलादेवी ब्लाक के दन्या स्थित होटल में तीन दिवसीय सुशासन और नैतिकता का प्रशिक्षण आरंभ किया गया। प्रशिक्षण में धौलादेवी के उगता सूरज, उजाला, दीया बाती सीएलएफ व भैसियाछाना के जय भारत व देवभूमि सीएलएफ के 28 बोर्ड सदस्य व स्टॉफ भाग ले […]

Continue Reading

संकुल संघ में नियुक्ति के लिए 11 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

ग्रामोत्थान परियोजना के तहत संचालित सीएलएफ में विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति होनी है। विकासखंड धौलादेवी में संकल्प सीएलएफ (संकुल स्तरीय संघ) व उगता सूरज सीएलएफ की पांच पदों के लिए शनिवार 23 अगस्त को लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा में 11 अभ्यर्थी शामिल हुए। खंड विकास अधिकारी रोहित वर्मा देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा […]

Continue Reading