संकुल संघ में नियुक्ति के लिए 11 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

धर्म/समाज/संस्था

ग्रामोत्थान परियोजना के तहत संचालित सीएलएफ में विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति होनी है। विकासखंड धौलादेवी में संकल्प सीएलएफ (संकुल स्तरीय संघ) व उगता सूरज सीएलएफ की पांच पदों के लिए शनिवार 23 अगस्त को लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा में 11 अभ्यर्थी शामिल हुए। खंड विकास अधिकारी रोहित वर्मा देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को एबीडीओ भीम सिंह नेगी, ग्रामोत्थान परियोजना के सहायक प्रबंधक संदीप सिंह, सहायक लेखाकार गौरव पाठक, आजीविका समन्वयक मनोज बोरा, बीएमएम गीता जोशी, क्षेत्रीय समन्वयक पंकज सनवाल आदि ने सम्पन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *