पुलिस ने देवीधुरा के वालिग बैरियर के पास उत्तर प्रदेश नंबर की कार में सवार पांच व्यक्तियों ने 224 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपित उत्तर प्रदेश के पीलीभीत व बरेली के रहने वाले हैं। सभी आपस में दोस्त हैं और घूमने के लिए देवीधुरा आए थे। बुधवार को पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। पाटी थाना पुलिस ने 37 वर्षीय महेश गंगवार, निवासी ग्राम खतअवा, थाना नवाबगंज, 38 वर्षीय राजेश गंगवार, निवासी ग्राम खमरिया पुल, थाना जहानाबाद, 40 वर्षीय राम चंद्र निवासी ग्राम गौंछ, थाना जहानाबाद, 32 वर्षीय अनिल कुमार, निवासी ग्राम राजा गार्डन, बदायूं रोड सुभाषनगर, बरेली 32 वर्षीय धर्मेंद्र, निवासी ग्राम खमरिया पुल थाना जहानाबाद के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। आरोपितों से चरस के साथ स्वीफ्ट डिजायर कार, चार मोबाइल व छह हजार रुपये की नगदी कब्जे में ली है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश, एएसआइ सागर बिष्ट, अनंतराम राणा, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, प्रकाश कठायत, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, बसंत पांडे, दीपक कुमार, कमल गोस्वामी शामिल रहे।





