Video: रात में जब सब सोते हैं, खनन माफिया चीरते हैं ‘लधिया’ का सीना

अपराध/दुर्घटना

चंपावत जिले में खनन माफिया किस कदर बेखौफ होकर काम कर रहे हैं इसे देखना हो तो चल्थी चले आइए। काली रात में यहां लधिया का सीना चीरा जाता है। जेसीबी मशीन लगाकर जमकर खनन किया जा रहा है। खनन के लिए डंपरों की लाइन लगी रहती है। मंगलवार रात खान विभाग की टीम निरीक्षण को निकली तो खनन का खुला खेल सामने आ गया। विभाग ने दो डंपर सीज कर दिए। कई वाहन मौके से फरार हो गए।

वाहनों की रेलमपेल पकड़ी
चंपावत के प्रभारी खान अधिकारी डा. हरीश बिष्ट के नेतृत्व में विभागीय टीम ने मंगलवार रात चल्थी क्षेत्र में औचक छापामारी की। दो ट्रक में आरबीएम (रिवर बेड मैटेरियल) लदा पाया गया। लधिया नदी से गैर कानूनी तरीके से मशीन लगाकर खदान किया जा रहा था। विभागीय टीम ने एक ट्रक में 14 टन और दूसरे से 15 टन खनन सामग्री लदी पकड़ी। खान अधिकारी ने बताया अवैध खनन में लगे दोनों ट्रक स्वामियों पर 35-35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

तो रात में सो जाती है चल्थी पुलिस?
चल्थी में पुलिस चौकी है। चल्थी में लधिया नदी से खनन करने का पट्टा आवंटित नहीं है। लेकिन खनन माफिया बेखौफ होकर खनन को अंजाम दे रहे हैं। जिस तरह से वाहनों की रेलमपेल पकड़ी गई है उससे लगता है चल्थी पुलिस रात में सो जाती है।

छापेमारी करती खान विभाग की टीम।
Tagged

1 thought on “Video: रात में जब सब सोते हैं, खनन माफिया चीरते हैं ‘लधिया’ का सीना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *