मालिक-मालकिन को बेहोशी की डोज देकर लाखों के जेवर ले भागी नौकरानी

अपराध/दुर्घटना

शातिर नौकरानी की नियत बिगड़ गई। पहले उसने मालिक मालकिन को बेहोशी की डोज दी और फिर लाखों का जेवर, नकदी लेकर भाग गई। इसके लिए उसने दो अन्य लोगों की मदद ली। मामला हल्द्वानी का है।

हनीमून पर गए थे बेटे-बहू
मुखानी थाना क्षेत्र में दीपक अग्रवाल परिवार के साथ रहते हैं। 12 नवंबर को दीपक अग्रवाल के बेटे की शादी हुई। बेटे-बहू हनीमून पर गए थे। दीपक अपनी पत्नी के साथ घर पर अकेले थे। एक माह पहले दीपक की बेटी ने आनलाइन साइट से घर में काम करने के लिए नौकरानी बुलाई थी। 24 नवंबर को नौकरानी आई। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे नौकरानी ने दीपक और उनकी पत्नी को सूप बनाकर दिया। सूप पीने के कुछ देर बाद दोनों बेहोश हो गए।

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम में विज्ञापन देखकर लाखों गंवाए, इस तरह आया झांसे में

लॉकअप तोड़कर ले गए आभूषण
मुखानी पुलिस के अनुसार तभी नौकरानी ने दो युवकों को घर में बुला लिया। घर के लॉकअप का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। इसी दौरान घर का सुरक्षा गार्ड पहुंच गया। तभी महिला समेत तीनों फरार हो गए। अस्पताल में भर्ती व्यापारी दंपती के स्वास्थ्य में सुधार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tagged

2 thoughts on “मालिक-मालकिन को बेहोशी की डोज देकर लाखों के जेवर ले भागी नौकरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *