उत्तराखंड की यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी तीसरे मुल्क का

अपराध/दुर्घटना

उत्तराखंड के नामी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली विदेशी छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की शाम पीड़ित विश्वविद्यालय की एक पार्टी में गई थी। रात में वापस आकर हॉस्टल में सोने गई तो आरोपी जबरदस्ती हॉस्टल में घुस गया। आरोपी ने छात्रा से जबरदस्ती की। पीड़ित ने दिल्ली जाकर लिखित शिकायत की है। जिसके बाद क्लेमेनटाउन थाने में जीरो एफआइआर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्लेमेनटाउन थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने बताया कि घटना 29 अक्टूबर की है। छात्रा बीकाम की पढ़ाई कर रही है। घटना विश्वविद्यालय के छात्रावास में हुई। 29 अक्टूबर की शाम को वह विश्वविद्यालय में आयोजित एक पार्टी के बाद वह छात्रावास में सो रही थी। इस दौरान बीबीए का छात्र मूसा निवासी दक्षिण सूडान ने उसके साथ जबरदस्ती की। 30 अक्टूबर को छात्रा ने दिल्ली के कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराया। पीड़िता की मेडिकल जांच अरुणा आसफ अली अस्पताल दिल्ली में कराई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह अपना इलाज करवा रही है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *