पेड़ पर लटकी युवती को फूंका, दो ग्राम प्रधान समेत अंतिम संस्कार के शामिल लोगों पर FIR

अपराध/दुर्घटना

पेड़ पर लटकी मिली युवती की संदिग्ध मौत मामले में दो ग्राम प्रधान समेत अंतिम संस्कार में शामिल ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। मृतका की नानी की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के दाबू गांव में 18 वर्षीय हेमा बिष्ट पुत्री प्रेम सिंह का तीन नवंबर को घर के पास पेड़ पर शव लटका मिला था। ग्रामीणों ने इसे आत्महत्या बताया। कहते हैं कि दाबू के ग्रामीणों और मृतका के परिवार वालों ने अंतिम संस्कार के लिए गांव में बैठक बुलाई। गांव के घाट में शव का अंतिम संस्कार का निर्णय लिया। तीन नवंबर को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: घास लेने जंगल गई महिला को खींच ले गया तेंदुआ, दूसरी महिला भाग आई घर

पोस्टमार्टम न कराने पर सवाल

राजस्व निरीक्षक कुंदन प्रसाद ने बताया मृतका की नानी गीता देवी पत्नी पूरन सिंह निवासी देवाल, जिला चमोली ने युवती की हत्या की आशंका जताते मुकदमा दर्ज कराया है। बिना पोस्टमार्टम किए अंतिम संस्कार करने पर सवाल उठाया है। नानी की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने ग्राम प्रधान दाबू व पय्या के साथ दाह संस्कार में शामिल लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। सभी को बीएनएस की धारा 103, 238, 64बी में आरोपित बनाया है। राजस्व पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Tagged

2 thoughts on “पेड़ पर लटकी युवती को फूंका, दो ग्राम प्रधान समेत अंतिम संस्कार के शामिल लोगों पर FIR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *