अद्वैत आश्रम मायावती में 467 दांत रोगियों को मिला उपचार

स्वास्थ्य

लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में कोलकाता से आए आठ सदस्यीय दंत चिकित्सा दल ने 467 दांत रोगियों का उपचार किया। पहली बार नए दांत लगाने के साथ दांत संबंधी ऐसे कई रोगों का उपचार किया गया, जिसके लिए निजी डेंटल क्लिनिक में मोटी रकम वसूली जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से लिए इसे वहन करना संभव नहीं हो पाता। डा. सुदीप्त दत्ता के नेतृत्व में चले शिविर में स्वामी सुद्धिदानंद महाराज, अस्पताल प्रभारी स्वामी एकदेवानंद महाराज का सहयोग रहा।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *