तीन वर्ष के इंतजार के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव होने लगा है। उत्तरांचल राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में देवेंद्र सिंह खड़ायत टनकपुर ब्लाक अध्यक्ष बने हैं। जोगेंद्र चंद्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गीता बिष्ट, नसीम अहमद, अशोक कुमार, हीरा ओली, जीवन सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, सूरज प्रकाश जोशी सचिव, मोनू चंद्र देउपा संयुक्त मंत्री, गोपाल चंद, भूपाल खोलिया उप मंत्री बनाए गए। दीपक उपाध्याय, गौरी भट्ट, सुधा चंद, नरेश राणा संगठन मंत्री, शंकर राम, प्रमोद जोशी, रितू पंत प्रचार मंत्री, कल्याण चंद कोषाध्यक्ष, होंगे। एक-एक नामांकन होने से भी निर्विरोध चुने गए। अधिवेशन में शिक्षकों की समस्याओं व शिक्षा की बेहतरी पर चर्चा हुई।




