डिवाइडर से टकराई बाइक, फुफेरे भाइयों की मौत

अपराध/दुर्घटना

सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। रुद्रपुर में नैनीताल हाइवे पर सिडकुल स्थित पारले चौक पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार फुफेरे भाइयों की मौत हो गई।
घास मंडी आदर्श कालोनी रुद्रपुर निवासी 25 वर्षीय देवेश सिंह उर्फ मोहित पुत्र जगपाल सिंह और 25 वर्षीय शांति विहार कालोनी योगेश चौधरी पुत्र रामवीर चौधरी फुफेरे भाई थे। देवेश ग्लास शोरुम में नौकरी करता था, जबकि फार्मेसी में डिप्लोमा प्राप्त योगेश नौकरी की तलाश में था। सोमवार को दोनों बाइक संख्या यूके 06 बीजी 0397 से हल्द्वानी गए थे। रुद्रपुर लौटते समय रात 11:30 बजे के आसपास उनकी बाइक पारले चौक के पास डिवाइडर से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *