चाचा पर फायर झोंकने वाला 66 वर्षीय भतीजा पहुंचा जेल, एसपी ने कहा माहौल खराब करने वाले बर्दाश्त नहीं होंगे

अपराध/दुर्घटना

जमीनी विवाद में दिनदहाड़े चाचा पर फायर झोंकने वाले 66 वर्षीय भतीजे महेंद्र तड़ागी पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। चश्मदीद की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 0.33 बोर की रिवाल्वर व तीन जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर का लाइसेंस नैनीताल से जारी हुआ है।
चंपावत नगर के भैरवा निवासी दिनेश तड़ागी पर उनके भतीजे महेंद्र तड़ागी ने मंगलवार दोपहर में फायर झोंक दिया था। गोली जांघ पर लगी थी। जिला अस्पताल में प्राथमिकी उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। पीड़िता की पत्नी किरन तड़ागी ने मंगलवार शाम कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 हत्या के प्रयास में प्राथमिकी कर ली थी। बुधवार को एसपी अजय गणपति ने प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए बताया कि घटना के समय अमित तड़ागी महेंद्र के घर पर थे। गोली चलने के बाद अमित ने रिवाल्वर छीनकर सुरक्षा के मद्देनजर छिपा दी थी। जिसे बरामद कर लिया गया है। आरोपित के नाम नैनीताल पुलिस की ओर से शस्त्र लाइसेंस जारी हुआ था। जिसे रद करने को लिखा जा रहा है। पिछले वर्ष फरवरी में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। तब पुलिस ने चालानी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को पाबंद किया था।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *